
धरमपुर चौक पर रात में चला वाहन जांच अभियान,14 वाहनों पर चालान
लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में गुरुवार की रात लातेहार थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं राजस्व संग्रह सुनिश्चित करना था।जांच के दौरान भारी वाहनों के कागजात,ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के तहत कुल 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 14 वाहनों पर चालान किया गया।इस कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 20 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूला गया।जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।





