धान कूटने की मशीन से हुआ हादसा : वैदिक सोसाइटी की कार्यकर्ता रूबी कुमारी की मौत, लापरवाही का आरोप

Sanjay Prajapati @ United Palamu

Latehar : बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा निवासी एवं वैदिक सोसाइटी की सक्रिय कार्यकर्ता रूबी कुमारी की सोमवार शाम धान कूटने वाली मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगरा गांव में बिहारी ठाकुर के ट्रैक्टर से जुड़ी धान कूटने की मशीन से हुआ।हादसे के तुरंत बाद परिजन एवं ग्रामीण रूबी को शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।मृतका का पोस्टमार्टम मंगलवार को सदर अस्पताल, लातेहार में मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह की मौजूदगी में कराया गया।रूबी कुमारी अपने परिवार में छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। वह बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय रहती थीं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

मशीन संचालक की लापरवाही के कारण हुई रूबी कुमारी की मौत : रामचंद्र सिंह

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि धान कूटने वाली मशीन संचालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। बिना एक्सपर्ट के मशीन चलाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं वैदिक सोसाइटी के सचिव चन्द्रशेखर सिंह व जिला समंवयक प्रेम प्रकाश ने भी रूबी कुमारी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। एक ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता को लापरवाही के कारण खोना अत्यंत दुःखद है। संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।पलामू के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविशंकर एवं पंकज कुमार ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। रविशंकर ने कहा कि रूबी का इस तरह अचानक साथ छोड़ जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। जल्द ही समिति के सदस्य पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए पहल करेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!