नगर निकाय चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन,रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

लातेहार:पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को लातेहार के होटल कार्निवल मे भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के पक्ष में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लिया :कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार में सीओ से ले कर सीएमओ कार्यलय तक भ्रष्‍टाचार फैला है।उन्‍होने कहा कि इस सरकार में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है।इस सरकार ने कमीशन का एक चेन स्‍थापित कर वसूली कर ही है।हेमंत सरकार पर उन्‍होने आरोपों की झड़ी लगा दी।उन्‍होने कहा कि नगर निकाय चुनाव में इस सरकार को सबक सीखाने का एक मौका मिला है।उन्‍होने आगामी 23 फरवरी को घरों से निकल कर मतदान करने एवं भाजपा समर्थित प्रत्‍याशियों को जीताने की अपील की।मौके पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने भी श्री सिंह को विजयी बनाने की अपील की।मंच का संचालन मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय ने किया।सम्‍मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक सह चुनाव प्रभारी किशुन दास अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला उपाध्‍यक्ष सह चुनाव संयोजक राकेश कुमार दुबे, सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार, प्रकाश महलका, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, लोजपा जिला अध्‍यक्ष राजेंद्र पासवान, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, कल्‍याणी पांडेय, निवर्ततमान नगर पंचायत अध्‍यक्ष सीतामनी तिर्की, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक,जिप सदस्‍य सरोज देवी, पूर्व जिप सदस्‍य शिल्‍पा, महिला जिला अध्‍यक्ष शीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!