नगर निगम चुनाव को लेकर चंद्रवंशी समाज के नेताओं ने की बैठक

Palamu : शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर चंद्रवंशी समाज के नेता गण हर वार्ड में एक बैठक कर रणनीति बना रहे हैं कि इस बार नगर निगम में किस प्रत्याशी को वोट किया जाए। जिससे समाज को मान सम्मान मिले। इस अवसर पर चैनपुर जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य शह भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा की यह निकाय चुनाव चंद्रवंशी समाज के इज्जत प्रतिष्ठा और मान सम्मान से जुड़ा हुआ है।यह चुनाव पहले के चुनाव से अलग है।

उन्होंने चंद्रवंशी समाज के तमाम भाई-बहन माताओ बहनों से आग्रह किया है कि जरासंध महाराज जी के इतिहास को पढ़ लिया जाए और अपने स्वविवेक से मतदान करें।वही मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की चंद्रवंशी ने कहा कि यह निकाय चुनाव हमारे समाज एवं हमारे बच्चों का 5 साल का भविष्य तय करता है।

उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज के सभी मतदाता मतदान करने से पहले यह जरूर तय कर ले कि हमें दहशतगर्दियों के साए में रहकर नहीं जीना है।हमें स्वेक्षा पूर्ण मतदान करना है। वही मौके पर उपस्थित झमोनो नेता शह पांडू के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल चंद्रवंशी ने निगम क्षेत्र के तमाम चंद्रवंशी समाज के लोग भय मुक्त नगर बनाने के लिए अपने स्वविवेक के साथ इस बार का चुनाव में मतदान करें जिससे शहर सुरक्षित रहे।शहर सुरक्षित लोगों के हाथ में रहे, हम सभी का यही कर्तव्य है। चुनाव आते-जाते रहते हैं लेकिन जो हमारे समाज का समस्या को सुने हमारे समाज के लोगों को इज्जत और मान सम्मान दे वैसे व्यक्ति को हम सबों को मतदान करने की आवश्यकता है।

विशेष कर मैं नगर क्षेत्र के तमाम युवाओं से भी आग्रह करना चाहूंगा कि अपने भविष्य के लिए नगर कैसे सुरक्षित रहे कैसे सुरक्षित लोगों के हाथ में रहे इस पर मंथन करते हुए अपना बहुमूल्य मतदान करने का काम करेंगे।

मौके पर रितेश कुमार चंद्रवंशी,पंकज कुमार चंद्रवंशी,विजय चंद्रवंशी,राजीव कुमार सिंह चंद्रवंशी,प्रदीप कुमार वर्मा,विजय कुमार सहित अन्य चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!