नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव

Gadhwa : जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसमार गांव निवासी गिरजा सिंह की 15 वर्षीय पुत्री का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार युवती 21 फरवरी की शाम गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह 4–5 वर्ष के दो छोटे बच्चों के साथ घर की ओर आ रही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

22 फरवरी की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने बैठक कर खोजबीन की। इसी दौरान अरहर के खेत से युवती का शव बरामद हुआ। शव के गले पर निशान पाए गए हैं।

परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।स्थानीय मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में पूछे जाने पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया की चार लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले पर कारवाई में जुटी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!