नावाजयपुर : पत्नी ने गला दबाकर कर दी पति की हत्या ! जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सत्येंद्र यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार यादव 11 मार्च को अपने बेटे के जन्म दिन पर अपना ससुराल बिहार के डुमरिया थाना क्षेत्र के हूरमेठ गांव गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि ससुर रोहनी यादव, साढ़ू राकेश यादव, साला सुनील यादव तथा चचेरे साला अनिल यादव ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और उसकी मोटरसाइकिल भी छीनकर अपने घर रख लिए।

बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल पंकज 11 मार्च की रात किसी तरह जान बचा कर अपने गांव कतरी पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई।इसके बाद 15 मार्च की सुबह उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की और गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।कुछ लोग इस मामले के पीछे प्रेम प्रसंग की भी आशंका जता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!