नावाजयपुर : सल्फास खिलाकर अपने पति की जान लेने वाला पत्नी गिरफ्तार

Palamu : नावाजयपुर थाना अन्तर्गत कतरी गाँव मे पंकज कुमार यादव उम्र करीब 24 वर्ष पे० सत्येन्द्र यादव ग्राम- कतरी थाना नावाजयपुर जिला पलामू का संदिग्ध हालत मे मृत्यु हो गयी है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर ग्राम-कतरी घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि एक रुम मे मृतक पंकज कुमार यादव का शव पड़ा हुआ था और उसकी पत्नी भी वही थी। वहां मौजुद लोगो से पुछताछ के दौरान पता चला कि पति पत्नि दोनो कमरा के अन्दर से दरवाजा बन्द किये हुए थे। खोलवाने के बाद अन्दर मृतक पंकज कुमार यादव का शव पड़ा हुआ था तथा पत्नी भी वही थी। शव के पास एक कपडे मे उल्टी किया हुआ पाया गया। एक ओडनी मे खुन जैसा दाग पाया गया।

मृतक की पत्नी पिंकी कुमारी उर्फ मधु उम्र करीब 22 वर्ष से कडाई से पुछताछ करने पर बतायी की वो अपनी पति को पसंन्द नही करती थी। इसलिए खाना मे सलफास का गोली मिलाकर खिला दिया। जब पति उल्टी करने लगा तो मौका पाकर अपने ओडनी से गला घोटकर जान से मार दिया।

पिंकी कुमारी की शादी 2024 में हुआ था और अधिकांश नैयहर मे रहती थी। इसका एक वर्षीय पुत्र का कुछ दिन पहले ही जन्मदिन माईके मे ही मना था। जहां मृतक पंकज कुमार यादव को मारपीट भी हुई थी।

इस संबंध में मृतक के पिता सत्येन्द्र यादव के द्वारा पुत्र के हत्या करने के आरोप मे पिंकी कुमारी एवं अन्य ससुराल वाले लोगो के विरुध्द आवेदन देकर नाबाजयपुर थाना कांड सं0 15/2026, दिनांक-16.03.2026, घारा 103(1)/49/61(2)/115(2)/126(2)/127(2)/3(5) B.N.S. के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंम्भ किया गया।

अनुसंधानोंपरान्त पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर पिंकी कुमारी उम्र 22 वर्ष पति स्व० पंकज कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया
इस कांड मे शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. पिंकी कुमारी उम्र 22 वर्ष पति स्व० पंकज कुमार यादव ग्राम- कतरी थाना नावाजयपुर जिला पलामू ।

जप्त समान की विवरणी-

  1. ग्रे/जिंक रंग का (जूसर) छिंटदार ओडनी जिसमे खून जैसा दाग लगा हुआ।
  2. ग्रे/ रंग का (प्लेन) आयताकार कपडा करीब 213 फिट का जिसमे उल्टी (वमन) जैसा लगा हुआ
  3. प्रा०अभियुक्त पिंकी कुमारी का एक VIVO Y29 5G कम्पनी का मोबाईल ।

छापामारी दल

  1. परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, प्रभारी अनु०पु०पदा०, सदर, मेदिनीनगर।
  2. पु०नि सुरेश कुमार मंडल पाटन अंचल।
  3. पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता नावाजयपुर थाना।
  4. पु०अ०नि० बिरेन्द्र कुमार मेहता नावाजयपुर थाना ।
  5. सशस्त्र बल नावाजयपुर थाना, पलामू।
  6. महिला चौ0 4/35 सविता कुमारी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!