निकाय चुनाव का परिणाम राज्य सरकार के गाल पर तमाचा साबित होगा: अविनाश वर्मा
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के नियमित कोर कमेटी सदस्य एवं वार्ड 34 के प्रभारी अविनाश कुमार वर्मा ने बुथ कमेटी के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर पर्चा और संकल्प पत्र बांटा और उपस्थित मतदाताओं से आगामी 23 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को क्रमांक एक के एयर कंडीशनर छाप चुनाव चिन्ह पर मत देने का आग्रह किया। विदित हो कि रघुवर दास के जनसभा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिससे उत्साहित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ऊर्जा के साथ श्रीमती अरुणा शंकर को विजई बनाने का मन बना लिया है।

अपने संबोधन में अविनाश वर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में हम सब की जीत वर्तमान राज्य सरकार के गाल पर तमाचा साबित होगा। क्योंकि पार्टी संबंधित सभी उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं।
पर्ची वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, वार्ड के सह संयोजक मनोज गुप्ता, युवा नेता मनोज दास, धर्मदेव सिंह, केदार पासी, आनंद प्रसाद, कृष्णा कमलापुरी, अभय कमलापुरी, रंजीत कुमार, राजू कुमार, सुमित कुमार, हर्षित कमलापुरी समेत कई लोगों उपस्थित थे।




