निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ उपायुक्त की बैठक

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, सरकारी निर्देशों के अनुपालन और विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अवैध शुल्क वसूली पर सख्त रोक लगाते हुए शुल्क समिति का गठन 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।उन्होंने जन सेतु हेल्पलाइन नंबर 6287399707 प्रदर्शित करने, शिकायतों के त्वरित निवारण, एक छात्र का दो स्कूलों में नामांकन रोकने और स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए।साथ ही फायर सेफ्टी, पेयजल व्यवस्था, यू-डायस (UDISE) पोर्टल पर समय पर डेटा अपलोड और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित संबंधित अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, सरकारी निर्देशों के अनुपालन और विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अवैध शुल्क वसूली पर सख्त रोक लगाते हुए शुल्क समिति का गठन 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।उन्होंने जन सेतु हेल्पलाइन नंबर 6287399707 प्रदर्शित करने, शिकायतों के त्वरित निवारण, एक छात्र का दो स्कूलों में नामांकन रोकने और स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए।साथ ही फायर सेफ्टी, पेयजल व्यवस्था, यू-डायस (UDISE) पोर्टल पर समय पर डेटा अपलोड और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित संबंधित अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!