नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री अरेस्ट
Kathmandu : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल पुलिस ने भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सितंबर में हुए जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के कथित दमन से जुड़े एक गैर इरादतन हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार के फौरन बाद ये कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को काफी सख्त संदेश के रूप में देखा जा सकता है कि जेन-जी मामलों पर पीएम बालेन किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं।
बता दें कि पिछले साल सितंबर में नेपाल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन हुए थे, जिन्हें जेन-जी विरोध प्रदर्शन कहा गया। ये प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गए और दो दिनों के भीतर 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा के बाद ओली सरकार पर गंभीर सवाल उठे और आखिरकार उनकी सरकार गिर गई। इन घटनाओं ने देश की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया।



