नौडीहा बाजार प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों में मनाई गई सावित्री बाई की जयंती

Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड के एनडीएस पब्लिक स्कूल नौडीहा बाजार,अंबेडकर कोचिंग सेंटर, मां सरस्वती क्लासेज सरईडीह, ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर बारा समेत दर्जनों शैक्षिक स्थानों में भारत के प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 195 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर रविदास विकास समिति के सचिव कृष्णा कुमार रवि शिक्षक, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार,बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, समाज सेवी सह विशुनपुर पंचायत के आगामी मुखिया प्रत्याशी लल्लू राम शिक्षक, खैरादोहर के पंचायत के आगामी मुखिया प्रत्याशी सह समाज सेवी पंकज कुमार ,पत्रकार विश्वप्रेम कुमार – पप्पू यादव,विनय कुमार , एनडीएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल उपकार रवि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने चित्रों पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। वहीं पर रविदास विकास समिति के सचिव कृष्णा कुमार एवं आगामी मुखिया प्रत्याशी पंकज कुमार ,बीस सूत्रीय सदस्य नीतीश कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले। वहीं पंकज कुमार ने बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक पवन कुमार ,पुरूषोतम कुमार के अलावा काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!