नौडीहा बाजार : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला का हुआ आयोजन, 400 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर के उपाधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ संतोष प्रसाद, डॉ मोहम्मद रजी, डॉ बिमलेश कुमार सिंह, डॉ मधुबाला, अमित कुमार सिंह प्रखंड डाटा प्रबंधक और उमाकांत दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी ने कहा कि सरकार के पहल पर 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तह हर प्रखंड में स्वास्थ मेला आयोजित करना है। इससे गरीब परिवार के लोगों की सुविधा मिलेगी। अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर के उपाधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल में बताया कि इस स्वास्थ मेले में निशुल्क सभी प्रकार की जांच की सुविधा के साथ साथ मरीजों का दवा भी उपलब्ध है। समाचार लिखें जाने तक करीब 400 मरीज का इलाज किया गया। शिविर में काफी संख्या में लोग इलाज एवं जांच करने पहुंचे। दवा के लिए अलग अलग ग्यारह स्टॉल लगाई गई थी। इस स्वास्थ्य में मेले विनोद कुमार,अनिल कुमार सभी स्वास्थ्य कर्मी के अलावा स्वास्थ्य सहिया दीदी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!