
नौडीहा बाजार में बढ़ी चोरी की घटना: दो ज्वेलर्स की दुकान से 17 लाख की चोरी
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना के अंतर्गत बाजार परिसर में गत रात्रि अज्ञात अपराधी के द्वारा इंद्रावती और शुभम ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 17 लाख की संपति चोरी कर भगाने में सफल रहा है। दोनों ज्वेलर्स की मालिकों ने सुबह देखा कि दुकान की शटर की ताला टूटा हुआ है। तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की जांच पड़ताल में जुटी है। इधर आक्रोशित व्यवसाय सहित जन प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है, चोरी जैसी घटनाएं पर अंकुश लगाया जाए, अभिलंब चोरी जैसी घटनाएं को खुलासा करते हुए तत्काल अपराधी को गिरफ्तारी की मांग, पुराना थाना में पुलिस चौकी स्थापित मांग कर रहे थे। नावाटांड़ पंचायत के मुखिया आलोक यादव ने कहा कि कोई ऐसा महीना नहीं है जिस में चोरी नहीं हो रहा है और पुलिस प्रशासन अभी तक पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार उद्भेदन नहीं हुआ है। एक सप्ताह पूर्व में पंचायत सचिवालय में चोरी हुआ है। लगातार नौडीहा बाजार में चोरों का आतंक बढ़ते जा रही है और पुलिस चोर पर नकेल कसने में विफल रह रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने खोजी डॉग के साथ जांच पड़ताल कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की संख्या दिखाई दे रहे है। पुलिस प्रशासन लगातार जांच में जुटी हुई है।





