नौडीहा बाजार में रामनवमी पर भक्ति की धूम, भजन संध्या में झूम उठा पूरा क्षेत्र

Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को 27 मार्च की संध्या में भक्ति उत्साह एवं अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे नौडीहा बाजार एवं सरईडीह क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गाजे-बाजे एवं जयकारे के साथ रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला गया।

ढोल ताशे के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक तरीके से करतब दिखलाए। सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। जय श्री राम एवं बजरंग बली के उद्घोष से पूरे प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हुआ। विशुनपुर पंचायत, चराई 2, नामुदाग, कोरामी,नौडीहा बाजार,मड़वा,तेलियाडीह सहित दर्जनों गांव से अखाड़ा जुलूस का मिलाना हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का रामनवमी पूजा समिति के द्वारा अंग वस्त्र एवं शस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम ने आसुरी शक्तियों का नाश कर पृथ्वी पर रामराज्य की स्थापना की थी। हमें प्रभु श्री राम जी आदर्शो को आत्मसात करना चाहिए।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी पर राम भक्तों का उत्साह सनातन की जड़ों को मजबूत किया है।भगवान श्री राम सभी के जीवन में खुशहाली लाए।

सासंद प्रतिनिधि कुंदन कुमार गुप्ता एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष काशी ने सनातन संस्कृति पर कायम रखने की बात कहा है। पंचायत समिति सदस्य शत्रुध्न साव एवं विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। कई जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन जुलूस में काफी मुस्तैद थी।

मौके पर विजय कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार गुप्ता, चिंटू श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, विनय कुमार तिवारी, नंदलाल शर्मा,मिथलेश कुमार यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता,रामबली पासवान, समाजसेवी अजय कुमार समेत काफी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!