न्यायालय के आदेश पर लुटा हुआ मोबाइल पुलिस ने पीड़ित को सौंपा

Palamu : पलामू जिला के नवाजयपुर थाना अंतर्गत वर्ष 2025 के फरवरी माह में घटित लूट के एक कांड में लूटी गई मोबाइल फोन की बरामदगी के उपरांत न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।लूट कांड से संबंधित अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में मोबाइल मालिक गणेश कुमार सोनी, पिता किशोर प्रसाद सोनी, पता – रुदीडीह, थाना – नावा जयपुर, जिला – पलामू को मोबाइल फोन विधिवत रूप से सौंप दिया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।पलामू पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!