
न्यू ईयर के जश्न में डूबी दुनिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने दी नए साल की बधाई
नई दिल्ली : साल 2025 खत्म होते ही दुनिया भर में लोगों ने नए साल का जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया. भारत में रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो गया. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नए साल के जश्न के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. श्रीनगर के लालचौक पर जश्न का माहौल रहा. भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.अपने संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान किया. राष्ट्रपति ने कहा कि नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है. उन्होंने इसे आत्म-चिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर बताया. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ईश्वर करे कि वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया साल एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा. इधर न्यूजीलैंड में न्यू ईयर का धमाकेदार आगाज हुआ. किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप और न्यूजीलैंड में भी नए साल का आगाज हुआ. यहां जश्न और आतिशबाजी का खूब दौर चला.ऑस्ट्रेलिया भी नए साल के जश्न में डूब गया है.यहां सिडनी के हार्बर ब्रिज को नए साल के जश्न में रोशन किया गया. यहां लाखों की भीड़ के बीच विश्व प्रसिद्ध आतिशबाजी देखने को मिला. नए साल का जश्न मनाने से पहले बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले के पीड़ितों को विशेष श्रद्धांजलि दी गई. जाएगी.





