पति ने हथौड़े से मारकरकर दी पत्नी की हत्या

Ramgadh : पति और पत्नी के बीच में आपसी नोंक-झोंक आम बात है। लेकिन रामगढ़ शहर में एक दंपत्ति के बीच हुआ नोंक-झोंक मौत के तांडव में बदल गया। शहर के रानी बागी मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। आपसी नोंक-झोंक इतना अधिक बढ़ गया कि पति बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने पत्नी को सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।

सोमवार को इस मामले की जांच करने पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मृतका की पहचान सीता देवी (29) के रूप में हुई है। वह अपने पति दिनेश गोसाई और दो बेटों के साथ रानी बागी में नवीन बनर्जी के मकान में किराए पर रह रही थी। रविवार की रात दिनेश गोसाई और सीता देवी के बीच अचानक झगड़ा शुरू हुआ। इसी दौरान दिनेश गोसाई ने हथौड़े और ईंट से सीता देवी के सिर पर वार किया। उसके वार से सीता देवी वहीं अचेत हो गई। बाद में जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनेश गोसाई और सीता देवी का परिवार काफी संघर्ष कर रहा था। दिनेश गोसाई ऑटो चलाता था और सीता देवी माली का काम कर अपने घर का गुजारा चला रही थी। मकान मालकिन मिली बनर्जी ने बताया कि रविवार की देर रात अचानक दिनेश गोसाई के पुत्र समीर गोसाई और आलोक कुमार ने उनका दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो फ्लैट के पास गली में सीता देवी को अचेत अवस्था में देखा। उस स्थान पर भारी मात्रा में खून बह रहा था। उस समय दिनेश गोसाई अपने दोनों बेटों को स्कूटी से लेकर काफी हड़बड़ी में निकल रहा था। मिली गोसाई ने मुहल्ले में शोर मचाया और लोगों को बुलाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

इस मामले में सीता देवी के भाई सनोज गोस्वामी ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी कराई है। बोकारो जिले के दुग्धा के रहने वाले सनोज गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि दिनेश अक्सर सीता देवी के साथ मारपीट करता था। कई बार उन लोगों के बीच मौखिक तौर पर समझौता भी हुआ था। हत्या की पुष्टि घर में मौजूद मृतका के दों बेटों 10 वर्षीय बेटे समीर गोसाई और 08 वर्षीय आलोक कुमार ने भी की है। रामगढ़ पुलिस ने दिनेश गोसाई को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!