पथरा ओपी के नए प्रभारी बने धर्मेंद्र कुमार सिंह
Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी में एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को नए ओपी प्रभारी के रूप में विधिवत प्रभार ग्रहण किया. प्रभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि पथरा ओपी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्ती बढ़ाकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करेगी.
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
इस मौके पर ओपी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।




