पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एक अप्रैल से मुंबई में चलेगा “ट्री संजीवनी” अभियान

Mumbai : मुंबई मनपा ने 1 अप्रैल से ट्री संजीवनी अभियान चलाने का फैसला किया है। इस मुहिम के तहत मुंबई में मौजूद करीब 29.75 लाख पेड़ों की देखभाल, उपचार और संरक्षण किया जाएगा। यह अभियान 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा।

मुंबई मनपा ने मुंबई महानगर की हरियाली को संरक्षित और मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। ‘ट्री संजीवनी’ अभियान मुंबई के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, हरित क्षेत्र को बढ़ाने और शहर को सुरक्षित व स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस पहल के तहत वृक्षों की संख्या बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। पेड़ों के आसपास जमा कंक्रीट को हटाया जाएगा, जिससे जड़ों तक पानी और पोषक तत्व आसानी से पहुंच सकें। पेड़ों के चारों ओर लाल मिट्टी डाली जाएगी और उनकी आवश्यकतानुसार छंटाई की जाएगी। वृक्षों में ठोंके गए कील, बंधे तार, बैनर और विज्ञापन सामग्री भी हटाई जाएगी। इससे पेड़ों का विकास रूक जाता है और कमजोर होकर उनके गिरने की खतरा बढ़ जाता है।

मनपा के अनुसार महानगर में मौजूद लगभग 13.54 लाख पेड़ सड़कों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैं। इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने के लिए नागरिकों, स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संगठनों को इसमें शामिल किया जाएगा। यह अभियान पृथ्वी दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!