पलामू के कमिश्नर कुमुद सहाय ने “यूनाइटेड पलामू” के साथ की खास बातचीत, कहा : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा नगर निगम का चुनाव
Amitesh Ranjan @ United Palamu
PALAMU : पलामू के नवपदस्थापित कमिश्नर कुमुद सहाय ने कहा कि पलामू,गढ़वा और लातेहार में पूरी पारदर्शिता, शांति और सुरक्षा के माहौल में नगर निगम का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई भी विघ्न नहीं डाले, इसके लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित भी किया जाएगा। कमिश्नर श्रीमती कुमुद सहाय शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में “यूनाइटेड पलामू” के साथ एक खास बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि जब वह जामताड़ा में डीसी के पद पर थी, उस समय वहां उन्होंने बहुत ही सफलतापूर्वक संसदीय चुनाव और झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न कराई थी। चुनाव के दौरान जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग हुआ था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मसकत की थी। इसके साथ ही झारखंड का पहला ऐसा जिला जामताड़ा था, जहां कुष्ठ रोगियों के लिए एक अलग मतदान केंद्र बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आग्रह किया था कि जामताड़ा में कुष्ठ रोगियों के लिए अलग से मतदान केंद्र बनना चाहिए। इस पर उन्होंने पहल भी किया। इसका परिणाम यह हुआ कि कुष्ठ रोगियों के लिए अलग मतदान केंद्र बना और वे लोग बहुत ही उत्साह के साथ मतदान भी किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में रहते हुए ओल्ड एज होम का भी सुदृढ़ीकरण किया गया था। उन्होंने कहा कि समाज के निचले तबके के लोगों को भी पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि अर्थ और सांख्यिकी निदेशक रहते हुए उन्होंने डेटा बेस्ट काम किया। क्योंकि आज की दुनिया डाटा बेस्ट पर आधारित है। हर चीज इसी में फीड रहता है। कमिश्नर श्रीमती कुमुद सहाय ने कहा कि पलामू कमिश्नर का पद बहुत दिन से खाली था। यहां बहुत सारा काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। अब यहां के कार्यों में तेजी आएगी। और पेंडिंग कामों को जल्द से जल्द निष्पादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलामू में चल रहे नेशनल हाईवे के काम में भी तेजी आएगी। इस काम में जमीन संबंधी जो अड़चनें आयेगा, उसको तत्काल निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूअर्जन से संबंधित जितने भी मामले पेंडिंग है, उन सभी को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाएगा।ताकि कोई भी विकास कार्य प्रभावित नहीं हो। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में भी तेजी लाई जाएगी। हर विभाग को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रमंडलीय आयुक्त को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मेदिनीनगर : प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से शुक्रवार को पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल मुलाकात की। डीआईजी ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में विधि व्यवस्था एवं पुलिसिंग को लेकर चर्चा की।इसके पूर्व आज कार्यालय पहुंचने पर आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय का गार्ड ऑफ ऑनर किया गया।




