पलामू के पड़वा में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पीट-पीट कर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन कुमार उम्र 25 वर्ष की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस संबंध में पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात उन्हें सूचना मिला की तेलियाही गांव के ग्रामीण एक युवक पवन कुमार को चोरी का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है। घायल अवस्था में थाना प्रभारी ने पवन कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि पवन किसी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। जिसके वजह से ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परंतु मामला क्या है, पुलिस इसकी गहन जांच कर रही हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!