पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम आज 16 जनवरी को 11.30 बजे अपने आवासीय कार्यालय शांतिपुरी मेदिनीनगर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता शिव कुमार मिश्रा ने सभी प्रेस मीडिया के बंधुवर से विनम्र आग्रह किया है की इस प्रेस वार्ता में पहुंचने का कष्ट करेंगे। बता दें कि पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत हुआ है। जनता की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हुई है।इस संबंध में सांसद ने कहा कि बहुत जल्द उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विधिवत रूप कार्यक्रम आयोजित कर हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) झारखंड एवं बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों, मरीजों एवं दिल्ली आने-जाने वाले आम यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है। उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन जो कि पलामू संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!