पलामू के सांसद वीडी राम ने किया मंडल डैम परियोजना का स्थल निरीक्षण

  • साल के अंत तक कार्य पूर्ण करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश
  • वर्ष के अंत तक मंडल डैम कार्य पूर्ण होने की संभावना-वीडी राम
  • शीघ्र निर्मित होगी बरवाडीह से मंडल डैम तक जाने वाली जर्ज़र सड़क-सांसद

Palanu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार को पलामू प्रमंडल के बहु प्रतिक्षित उतरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) के कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। जहाँ सम्बंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण कराने पर बल देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सांसद ने परियोजना स्थल पर निर्माण की ली जानकारी

सांसद ने परियोजना स्थल पर निर्माण की जानकारी ली और उन स्थानों का मुआयना किया जहां फाटक में कुल 12 गेट लगाने का कार्य पूर्ण किया जाना है। सांसद ने बताया कि परियोजना स्थल तक गेट को पहुंचया जा चूका है और जल्द ही गेट लगाने का कार्य प्रारम्भ होगा.उन्होंने बताया कि बरवाडीह से मंडल डैम तक लगभग 22 किलोमीटर जर्ज़र सड़क का निर्माण भी जल्द होगा, निविदा प्रकाशित हो चुकी है बहुत जल्द निविदा निस्तारण कर कार्य प्रारम्भ होगा।

सांसद ने सदन में उठाया था मामला

बताते चले कि इस परियोजना हेतु सांसद श्री राम सतत प्रयत्नशील रहे हैं और इस संबंध में शून्यकाल के दौरान सदन में प्रश्न भी उठाते रहे हैं. सांसद ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उक्त परियोजना झारखंड की सबसे महत्वाकांक्षी जल योजनाओं में से एक है। इस परियोजना के माध्यम से न केवल सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। केंद्र और राज्य के समन्वय से यदि इस परियोजना को समय पर पूरा किया गया, तो यह क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर वाप्कोस लिमिटेड के महाप्रबंधक संजय शर्मा, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, शिव कुमार मिश्रा, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, भोला पांडेय, कौशल झा सहित कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!