पलामू के सांसद वीडी राम ने बंद पड़े मेदिनीनगर आकाशवाणी और दूरदर्शन मामले को उठाया

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोक सभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के मेदिनीनगर बैरिया में स्थित बंद पड़ी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र की रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को प्रारम्भ करने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। साथ ही उक्त मामले को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है।

श्री राम ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान से ही इस केंद्र पर रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं संचालन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जो उस समय की परिस्थितियों में उचित था। परन्तु यह अत्यंत चिंता का विषय है कि महामारी समाप्त होने के पश्चात भी अब तक इन गतिविधियों को पुनः प्रारंभ नहीं किया गया है।

वर्तमान में उक्त केंद्र पर आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध है और नियमित कार्यक्रमों के संचालन में कोई विशेष बाधा नहीं है। इसके बावजूद, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग बंद रहने से स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ये मंच उनके लिए अपनी कला प्रस्तुत करने तथा व्यापक जनसमूह से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन कार्यक्रमों के पुनः प्रारंभ होने से न केवल स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी उचित मंच प्राप्त होगा। साथ ही, यह जन प्रसारण सेवाओं को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने में सहायक सिद्ध होगा।

माननीय सांसद नं कहा कि आपके माध्यम से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध करता हूॅ कि मेदिनीनगर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र में रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की कृपा की जाय। इस आशय की जानकारी सांसद बीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!