
पलामू के सिविल सर्जन ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Palamu : टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए आज सिविल सर्जन (CS) डाॅ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के साथ ‘निक्षय वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर पलामू जिले के सुदूरवर्ती इलाके के लिए रवाना किया।इस निक्षय वाहन आधुनिक तकनीकी युक्त हैंड-हेल्ड एक्स-रे (Hand-held X-ray) मशीन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे अब दूर-दराज के गांवों में घर बैठे ही मरीजों के फेफड़ों की जांच की जा सकेगी।

इस वाहन का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जल्द से जल्द पहचान करना और उन्हें तुरंत इलाज से जोड़ना है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।



