पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर व पीसीसीएफ झारखंड उच्च न्यायालय में हुए हाजिर

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय में पलामू टाइगर रिजर्व के संरक्षण को लेकर दायर विकास महतो की जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश पर पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कोर्ट में हाजिर हुए।

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पलामू टाइगर रिजर्व का नक्शा अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया और इसके संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों पर जानकारी कोर्ट को दी। उन्होंने अदालत को बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के रास्ते में आने वाले रेलवे लाइन और सड़क को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने अगली सुनवाई में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और फील्ड डायरेक्टर पलामू टाइगर रिजर्व को सशरीर उपस्थिति से छूट प्रदान की। खंडपीठ ने मामले में लातेहार और गढ़वा डीसी को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में अदालत ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ), वाइड लाइफ की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी और उन्हें सशरीर अदालत में हाजिर रहने का निर्देश दिया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!