पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6,525 किलोग्राम जावा महुआ एवं 309 लीटर देशी शराब विनष्ट
Palamu : आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पलामू जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.03.2026 से 23.03.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 6,525 किलोग्राम जावा महुआ एवं 309 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई। साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का विवरण निम्नलिखित है
- लेस्लीगंज थाना: 250 किग्रा जावा महुआ, 10 लीटर देशी शराब
- सतबरवा थाना: 350 किग्रा जावा महुआ, 20 लीटर देशी शराब
- शहर थाना: 200 किग्रा जावा महुआ, 40 लीटर देशी शराब
- पाण्डु थाना: 210 किग्रा जावा महुआ, 04 लीटर देशी शराब
- रेहला थाना: 300 किग्रा जावा महुआ, 30 लीटर देशी शराब
- नावाबाजार थाना: 400 किग्रा जावा महुआ, 50 लीटर देशी शराब
- मोहम्मदगंज थाना: 20 किग्रा जावा महुआ, 15 लीटर देशी शराब
- पाटन थाना: 250 किग्रा जावा महुआ, 40 लीटर देशी शराब
- पिपराटांड़ थाना: 65 किग्रा जावा महुआ, 10 लीटर देशी शराब
- छतरपुर थाना: 230 किग्रा जावा महुआ
- नौडीहा बाजार थाना: 300 किग्रा जावा महुआ
- नावाजयपुर थाना: 450 किग्रा जावा महुआ
- रामगढ़ थाना: 200 किग्रा जावा महुआ
- विश्रामपुर थाना: 550 किग्रा जावा महुआ
- उंटारी रोड थाना: 250 किग्रा जावा महुआ
- पिपरा थाना: 160 किग्रा जावा महुआ
- तरहसी थाना: 150 किग्रा जावा महुआ
- सदर थाना: 500 किग्रा जावा महुआ
- चैनपुर थाना: 200 किग्रा जावा महुआ
- हरिहरगंज थाना: 250 किग्रा जावा महुआ
- पांकी थाना: 100 किग्रा जावा महुआ
- मनातू थाना: 170 किग्रा जावा महुआ, 50 लीटर देशी शराब
- पडवा थाना: 180 किग्रा जावा महुआ
- हुसैनाबाद थाना: 490 किग्रा जावा महुआ, 40 लीटर देशी शराब
- हैदरनगर थाना: 300 किग्रा जावा महुआ
अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पलामू पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



