पलामू पुलिस ने किया 1675 किलोग्राम जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट
Palamu : आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु पलामू पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध देसी एवं विदेशी शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
इस क्रम में दिनांक 17.03.2026 से 19.03.2026 तक व्यापक छापामारी एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान
- छतरपुर- जावा महुआ 30 किलोग्राम
- पिपरा- जावा महुआ 160 किलोग्राम
- सतबरवा- जावा महुआ 350 किलोग्राम, देसी शराब 20 लीटर
- लेस्लीगंज- जावा महुआ 150 किलोग्राम, देसी शराब 10 लीटर
- मोहम्मदगंज- जावा महुआ 20 किलोग्राम, देसी शराब 15 लीटर
- पांडू- जावा महुआ 85 किलोग्राम
- तरहसी- जावा महुआ 50 किलोग्राम
- नावाजयपुर- जावा महुआ 450 किलोग्राम
- विश्रामपुर- जावा महुआ 150 किलोग्राम
- उंटारी रोड- जावा महुआ 100 किलोग्राम
- पाटन- जावा महुआ 130 किलोग्राम
इन क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं जंगली इलाकों में अवैध महुआ जावा एवं देशी शराब के भंडारण एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया। कार्रवाई के क्रम में कुल 1675 किलोग्राम महुआ जावा एवं 45 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त कर विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पलामू पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



