पलामू पुलिस ने 7 गौ वंशीय पशु के साथ जप्त किया वाहन, चालक गिरफ्तार
Palamu : पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग का बोलेरो पिकअप में गौवंशीय पशु को क्रुरता पूर्वक अवैध तस्करी करके रेहला तरफ से लाया जा रहा है। साथ ही बिश्रामपुर- इटको रोड से जाने वाली है। इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सूचित किया तथा निर्देशानुसार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम- नवाडिह कला देवी धाम से पिछे इटको रोड पर सशस्त्र बल के साथ चैकिंग लगाया। समय करीब 21 बजे सफेद रगं का एक बोलेरो पिकअप रजि0नं0-JH03AW 9020 आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी को देखकर वाहन को भगाने का प्रयास किया। परंतु शामिल सशख बल के सहयोग से पकड़ लिया। वाहन जाँच करने पर उक्त वाहन में 07 गौ वंशीय पशु (बैल) को पाया। वाहन चालक से नाम पता पूछने पर ये अपने को चालक बताते हुये अपना नाम पिन्टु शर्मा उम्र करीब 26 वर्ष पिता- पंचम शर्मा ग्राम-सोनार खाप थाना- कुटुम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार) बताये।ये वाहन पर लोड पशु को संडा मेला बिहार मे बेचने का कार्य करते है। पूछताछ किया तो इनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया और न ही कोई वैद्य दस्तावेज उपलब्ध कराया। बोलेरो पिकअप रजि0नं0- JH03AW 9020 के बारे में पूछने पर ड्राईवर द्वारा बताया गया कि यह वाहन मो० इमरान हुसैन पिता-अतहर हुसैन ग्राम- अररुआ खुर्द पो0-थाना- हरिहरगंज जिला पलामू का है। गौवंशीय पशु को क्रुरता पूर्वक अवैध तस्करी करना, तस्करी में मदद करना एक संज्ञेय अपराध है।

तत्पश्चात बोलेरो पिकअप रजि०नं0- JH03AW 9020 एवं 17 गौवंशीय पशु (बैल) को जप्ती सूची बनाकर जप्त किया तथा घटना में शामिल ड्राईवर 1. पिन्टु शर्मा उम्र करीब 26 वर्ष पिता- पंचम शर्मा ग्राम- सोनार खाप थाना- कुटुम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तारी ज्ञाप तैयार कर गिरफ्तार कर इस सदर्भ में विश्रामपुर थाना काण्ड संख्या-19/2026 दिनांक-06/03/2026 धारा-317(5)/3(5) BNS 2023 एवं 12/13 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम-2005 तथा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 प्राथमिकी अभियुक्त – (1) बोलेरो पिकअप रजि0नं0-JH 03 AW 9020 के चालक पिन्टु शर्मा उम्र करीब 26 वर्ष पिता- पंचम शर्मा ग्राम-सोनार खाप थाना- कुटुम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार) (2) बोलेरो पिकअप रजि0नं0- JH 03 AW 9020 के मालिक मो० इमरान हुसैन पिता- अतहर हुसैन ग्राम अररुआ खुर्द पो+थाना- हरिहरगंज जिला पलामू एवं (3) मो0-879796.3699 के धारक मुमताज अंसारी पिता- नामालुम ग्राम-गुरदी थाना जिला गढ़वा के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
पिन्टु शर्मा उम्न करीब 26 वर्ष पिता- पंचम शर्मा
जप्त समानो का विवरणी
ग्राम- सोनार खाप थाना- कुटुम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार)
- चार अदद सफेद रंग का पशु (बैल), दो अदद काला रंग का पशु (बैल)
एवं एक अदद लाल रंग का पशु (बैल)
- कत्था एवं काला रंग का विवो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन ।
छापामारी दल में शामिल
प०अ०नि० ऋषिकेश क० दबे थाना प्रभारी
स०अ०नि० अखिलेश कुमार एवं सशस्त्र बल बिश्रामपुर थाना




