पलामू पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने विधि विधान से की सरहुल पूजा

Palamu : पलामू पुलिस लाइन में सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की और आदिवासी संस्कृति के इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन,डीएसपी राजीव रंजन, पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, विक्रांत दुबे, लालू उरांव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हुए।

मौके पर सभी ने मिलकर खुशहाली और शांति की कामना की। यह कहा गया कि सरहुल पर्व झारखंड समेत कई राज्यों में विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अधिकारी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और समाज के बीच के अटूट संबंध को दर्शाता है।

अधिकारियों ने समाज में शांति, भाईचारे और समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने मांदर की थाप पर झूमर खेला. वे महिलाओं के साथ नृत्य भी करती दिखीं. बाकी पुलसि वाले भी इस पर्व में शामिल हुए.

बता दें कि पुलिस कर्मियों द्वारा जिले में पहली बार सरहुल उत्सव का आयोजन किया गया. जहां पूरे पारंपरिक तरीके से सरहुल पूजा की गयी. इसके बाद मांदर की थाप पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!