पलामू में निकाय चुनाव के लिए पलामू पुलिस ने कसी कमर, एसपी ने की बैठक

Sanjay Singh @ United Palamu

PALAMU : पलामू जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी एवं जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति तैयार करना तथा लंबित मामलों की समीक्षा करना था।

बैठक में इन बिंदुओं पर  निर्देश दिए गए

  1. आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी:

आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

  1. साइबर अपराध पर नियंत्रण

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विशेष टीम गठित करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया।

  1. मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं खेती को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा NDPS Act की धारा-47 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को अवैध अफीम/पोस्त खेती की सूचना समय पर पुलिस को देने हेतु निर्देशित करने पर चर्चा की गई।

  1. आई-रेड एवं पोस्ता विनिष्टीकरण की समीक्षा

आई-रेड के अंतर्गत लंबित मामलों की स्थिति एवं अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विनिष्टीकरण के पश्चात की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

  1. सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

  1. महिला सुरक्षा

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया।

  1. थाना स्तर पर जवाबदेही एवं जनसंपर्क

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस पर विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

  1. अपराध समीक्षा एवं लंबित मामलों का निष्पादन

जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, महिला अपराध एवं साइबर अपराध की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि चार वर्ष से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।

एसपी ने कहा

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!