पलामू में 21 दिसंबर को होगा झारखंड चैंबर की बैठक

DIJITAL DESK – UNITED PALAMU

विधानसभा के अगले सत्र में गूंजेगा पलामू को औद्योगिक नगरी बनाने की आवाज : शशि भूषण मेहता

पलामू में अब नक्सली नहीं डॉक्टर, इंजीनियर और एमबीए पैदा लेंगे : आनंद शंकर
PALAMU : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरा होने के बावजूद पलामू प्रमंडल का औद्योगिक विकास शून्य होने के कारण व्यवसायों की सर्वोच्च संस्था झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से एफिलेटेड सभी व्यवसायिक संगठनों की एक बड़ी बैठक पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में आहुत की जा रही है।  यह बैठक पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आगामी रविवार  21 दिसंबर को होगी। बैठक में  फेडरेशन झारखंड चेंबर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पूरी कार्यकरणी के साथ-साथ कई जिलों के चेंबर अध्यक्ष एवं रीजनल उपाध्यक्ष ने आने की सहमति दी है। इस बैठक में जिले के सभी व्यवसायिक संगठन के साथ-साथ गढ़वा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और लातेहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।
मेदिनीनगर शहर के एचएम रिजॉर्ट में पलामू चैंबर कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक  चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में सोमवार की गई। बैठक में विशेष रूप से झारखंड चैंबर के सदस्य सह पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  उदय शंकर दुबे उपस्थित थे।

पलामू में अब नक्सली नहीं डॉक्टर, इंजीनियर और एमबीए पैदा लेंगे : आनंद शंकर



चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने बताया कि 21 तारीख को राज्य स्तरीय बैठक का उद्देश्य हमारी आवाज राज्य सरकार तक पहुंचना है। श्री शंकर ने कहा कि हमारा प्रमंडल तीन विकसित राज्य बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है। राज्य बने 25 वर्ष बीत गए। पर अभी तक एक भी  उद्योग हमारे प्रमंडल में नहीं लग पाया। जबकि हमारे तेज तरार सांसद के बदौलत हमारे प्रमंडल का कनेक्टिविटी रोड और रेलवे को हर बड़े शहर से जोड़ दिया गया। हवाई मार्ग के लिए भी तैयारी की जा रही है। विद्युत की स्थिति अच्छी हो गई। नक्सलिज्म भी समाप्ति की ओर है। प्रमंडल में भूमि की उपलब्धता भी है। कोयला का प्रचुर भंडार है। फिर भी उद्योग नहीं लग पाया। श्री शंकर ने कहा कि इसी उद्देश्य से राज्य स्तरीय बैठक अपने शहर में की जा रही है। ताकि पलामू को औद्योगिक प्रमंडल बनाया जा सके। श्री शंकर ने कहा कि अब हमारे प्रमंडल में नक्सली नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए और एमसीए पैदा हो रहे हैं।  साथ ही लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्हें भी रोजगार की आवश्यकता है। यह तभी संभव है, जब हमारा प्रमंडल भी विकसित होगा जो बिना उद्योग का संभव नहीं है।

झारखंड के अन्य जिलों की तरह पलामू को औद्योगिक नगरी बनाने के लिए विधानसभा में करूंगा आवाज बुलंद : डॉ. शशिभूषण



बैठक में  विशेष रूप से उपस्थित पांकी के विधायक और झारखंड चैंबर के सदस्य शशि भूषण मेहता ने कहा कि मैं पलामू के विकास के लिए विधानसभा में आपकी आवाज बनूंगा। झारखंड के अन्य जिलों की तरह पलामू भी औद्योगिक नगरी बनेगा। हमारा प्रमंडल राज्य के किसी प्रमंडल से पीछे नहीं होगा। शशि भूषण मेहता ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में पलामू प्रमंडल को औद्योगिक नगरी घोषित करने एवं 21 तारीख को राज्य स्तरीय बैठक के निर्णय का आवाज आगामी विधानसभा सत्र में बुलंद करूंगा।

बैठक में उदय शंकर दुबे और डिंपल ने भी रखी अपनी बात



बैठक में रिजनल उपाध्यक्ष उदय शंकर दुबे ने पलामू के मुद्दे को प्रदेश की बैठक में मजबूती से रखने का आश्वासन दिया। महामंत्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने ट्रैफिक थाना को प्राथमिकता देने की बात रखी और कहा कि हमारे शहर का सबसे ज्वलंत मुद्दा ट्रैफिक है। साथ ही कहा कि अब हमारा शहर निगम हो गया है। जो भी चालान ट्रैफिक वाले काटते हैं, वह ऑन स्पॉट कटना चाहिए। ताकि व्यवसाययों का समय नष्ट ना हो। बैठक में काफी संख्या में एग्जीक्यूटिव सदस्य उपस्थित थे सभी लोगों ने कहा इन दिनों अचानक निगम चुनाव नजदीक आने के साथ शहर में मकान, दुकान, कब्जा, भूमि कब्जा, रंगदारी और निगम से पार्किंग का ठेका लेकर हर चौक चौराहे पर जबरन व्यवसाईयों की माल भरी गाड़ी रोककर रंगदारी वसूला जा रहा है, जो चिंता का विषय है। इस मुद्दा को भी 21 तारीख की बैठक में उठाया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!