पशु चिकित्सक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

CHATARA : चतरा जिले के तपेज स्थित तुडाग गांव से शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है।शव की शिनाख्त पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव के रूप में की गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को हत्या बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। योगेंद्र यादव गांधारिया (बहराकोचा) क्षेत्र निवासी हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, देवरिया मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!