” पहले आओ, पहले पाओ ” की व्यवस्था के तहत अब मिलेंगे एलपीजी के सिलिंडर

New  Delhi : लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने नई व्यवस्था लागू की है। पहले आओ पहले पाओ (फीफो) के तहत पहले पूर्व में बुक सिलिंडर डिलीवर होने पर ही नई बुकिंग पर आपूर्ति की जाएगी। गैस एजेंसियों को पूर्व की बुकिंग के सापेक्ष तिथिवार किए गए वितरण की सूची काउंटर पर चस्पा करनी होगी, ताकि दूसरों को भी इसकी जानकारी हो और वे तत्काल बुकिंग पर सिलिंडर न मांगें।

एजेंसी संचालकों को अब अधिकतम डेढ़ दिन का ही स्टॉक दिया जाएगा, ताकि कालाबाजारी की आशंका न रहे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, बुधवार देर शाम पेट्रोलियम कंपनियों ने वर्चुअल बैठक में ये दिशा-निर्देश जारी किए थे। बृहस्पतिवार से व्यवस्था लागू कर दी गई है।
इसके अलावा तत्काल बुकिंग पर डिलीवरी की सुविधा बंद कर दी गई है। लिहाजा, अब उपभोक्ता बुकिंग तो करा सकते हैं लेकिन सिलिंडर उन्हें फीफो के तहत ही मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में 218 रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!