पांकी : बड़े भाई का मर्डर करने वाला छोटा भाई हुआ अरेस्ट, भेजा गया जेल

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बड़े भाई के हत्या करने के मामले में छोटे भाई सिन्टु भुईया (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दिनांक 6 अप्रैल को कांड के वादिनी रजंती देवी उम्र 33 वर्ष पति स्व० पिन्टु भुईया उर्फ पिन्टु कुमार सा० ठेकही पो० ताल थाना पांकी जिला पलामू के फर्दव्यान के आधार पर पांकी थाना कांड सं0-45/2026 दि0-06.04.2026 धारा-103(1) बी0एन0एस0 2023 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त सिन्दु भुईया उम्र करीब 19 वर्ष पिता विशुनदेव भुईया ग्राम ठेकही पो० ताल थाना पांकी जिला पलामू के विरूद्ध मारपीट कर टांगी से हत्या करने के आरोप में अंकित किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेशानूसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (लेस्लीगंज) के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू लागातार छापामारी की जा रही थी। कांड के अनुसंधान के क्रम में दिनांक 08.04.2026 को कांड के प्राथ० अभि० सिन्टु भुईया उम्र करीब 19 वर्ष पिता विशुनदेव भुईया ग्राम ठेकही पो० ताल थाना पांकी जिला पलामू को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनका अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है। जिसमें इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार प्राथ० अभि० सिन्दु भुईया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने टांगी,घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है।छापामारी अभियान में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई गणेश मुण्डा,रविन्द्र राहुल साय,ताल पिकेट प्रभारी मुरारी दास सहित पुलिस जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!