पांकी में मर्डर, इलाके में सनसनी

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। केरकी गांव निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजदेव पासवान रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने गए थे।इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदमे में आ गए और तुरंत उन्होंने पांकी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जानकारी पाकर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!