पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा,सदर अस्‍पताल में चल रहा है सबों का इलाज

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:सदर प्रखंड के हुंडरू, मोंगर व घुटुआ समेंत आसपास के गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है।वह गांवों में घुम घुम कर काट रहा है।उसके रास्‍ते में जो भी आ रहा है वह उस पर हमला कर दे रहा है।एक ग्रामीण के चेहरे पर हमला कर उसके होठों को घायल कर दिया।मंगलवार को इस पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया।इनमें बच्‍चे, महिला और बुजुर्ग शामिल है।शाम पांच बजे से कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों का सदर अस्‍पताल में आना जारी है।यहां चिकित्‍सक अभिषेक अंकुर के द्वारा घायलो का इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार अब वह कुत्ता रेलवे लाइन पार कर रिचुघुटा की ओर चला गया है।हुंडरू गांव के रंजीत उरांव ने बताया कि उक्‍त कुत्ता गांव-गांव घुम कर लोगों को घायल कर रहा है।घटना मंगलवार शाम तकरीबन पांच बजे की है।उन्‍होने कहा कि पागल कुत्ता के भय से लोग अपने घरों में दुबक गये हैं।

एंटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध है: डॉक्टर


डा अभिषेक अंकुर ने बताया कि सदर अस्‍पताल मे पर्याप्‍त संख्‍या मे एंटी रेबिज का इंजेक्‍शन उपलब्‍ध है।उन्‍होने बताया कि शाम पांच बजे से ही लोग आ रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!