पाटन के बीडीओ अमित कुमार झा ने किया कंबल का वितरण

Patan : पाटन के बीडीओ अमित कुमार झा ने पाटन प्रखंड के कसवाखाड़ एवं माहुलिया पंचायत अत्यंत सुदूरवर्ती ग्राम होमिया, कर्माही और चुरादोहर में आदिम जनजाति के बुजुर्गों के बीच 100 से अधिक कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों के लिए कंबल की व्यवस्था की गई है। इस कड़ाके की ठंड में किसी को दिक्कत नहीं हो, इसलिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जिला परिषद सदस्य नन्द कुमार यादव, कसवाखाड़ मुखिया हरेंद्र सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा श्रीमती स्वीटी सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि सह पति रोहित कुमार, समेत प्रखंड कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। बीडीओ अमित झा ने अंत में कहा कि कम्बल निःसहाय, एवं जरूरतमंद लोगों को शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से राहत दिलाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!