पाटन : भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीहार गांव के नवादा मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पड़वा के स्थानीय निवासी जोधन राम के 42 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राम और मनातू के टिलहा चक निवासी स्वर्गीय कारु मोची के पुत्र राम शरण दास के रूप में हुई है।

घायलों में राम शरण दास की पोती अनु कुमारी और पांकी थाना क्षेत्र के रनभरे गांव निवासी गुडू राम के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार का नाम शामिल हैं। जिनका इलाज मेदिनीनगर के एमएमसीएच में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राम एक ही बाइक पर 11 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों को बैठाकर अपने ससुराल चेतमा गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो का इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!