पाटन में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Palamu : पाटन से पड़वा जा रहे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टम्पू पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान बंगाल के चौबीस परवाना गांव निवासी ओबिजीत जाना उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि घायलों में ड्राइवर सोनू कुमार उम्र 32 वर्ष और बंगाल के चौबीस परवाना गांव निवासी सिबना मंडोल उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि मृतक बंगाल का रहने वाला हैं।वह पाटन में किराए का मकान लेकर रहता था और गांव-गांव घूम कर कपड़ा बेचने का काम करता था।उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह टेंपो पर सवार होकर पड़वा मोड़ रामनवमी कार्यक्रम देखने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने ओबिजीत जाना और सिबना मंडोल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने ओबिजीत जाना को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र,कुमार विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




