पाटन : रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के बिकुआ गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान बिकुआ गांव निवासी जनतुल्लाह अंसारी के पुत्र इलियास अंसारी उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह रास्ता विवाद को लेकर गांव के आजम अंसारी और गुड्डू अंसारी ने इलियास अंसारी को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अफसर रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद इलियास अंसारी खतरे से बाहर है।वही घटना की सूचना मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।





