
पाटन : 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के जंघासी गांव निवासी मजबूल अंसारी की पुत्री रुखसार खातून उम्र 17 वर्ष गुरुवार की शाम करीब 6 बजे मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसके बाद घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




