
पिपराटांड़ के थाना प्रभारी ने कंबल का वितरण कर अफीम की खेती से दूर रहने और डायन कुप्रथा के बारे में लोगों को किया जागरूक
Digital Desk – United Palamu
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पिपराटांड़ थाना के थाना प्रभारी निलेश कुमार ने गुरुवार को कड़ाके की इस ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर एक संवेदनशील प्रशासन का परिचय दिया। उनके द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कम्बल वितरण के माध्यम से यहां के लोगों का विश्वास हासिल कर अफीम की खेती की रोकथाम करना मुख्य उद्देश्य है।
निलेश कुमार ने यहां के लोगों को समझाते हुए कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है। कानून अवैध की खेती करने की अनुमति नहीं देता है। अफीम की खेती करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान कानून में है। इसलिए इस क्षेत्र के लोग अफीम की खेती से दूर रहे। थाना प्रभारी निलेश कुमार ने अफीम से संबंधित किसी भी प्रकार के कारोबार में भाग नहीं लेने तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही डायन कुप्रथा के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने इस संबंध में लोगों को शपथ भी दिलाई।





