पिस्तौल-गोली के साथ शराब पार्टी करते 6 अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित एक फॉर्म हाउस में शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनके पास से अवैध देशी पिस्तौल, जिंदा गोली, बाइक, कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में उलीडीह शंकोसाई निवासी अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र कुमार प्रसाद, मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी माया कौर उर्फ निशा तथा सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती निवासी सीता देवी शामिल हैं।

शराब पार्टी करते पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार सभी आरोपित तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।एमजीएम थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित मानगो, उलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। ये लोग इलाके में भय, गुंडागर्दी और दहशत का माहौल बनाकर कारोबारियों को डराने का काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि अंकित शर्मा, अनिल कुमार और योगेंद्र कुमार प्रसाद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

समय रहते पुलिस ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने इनकी योजना को विफल कर दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!