पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान और बीएनपी को शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

New Delhi : बांग्लादेश चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है, जिससे ये बात तो साफ हो गई है कि बीएनपी एक बड़े जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान और बीएनपी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह तारीक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!