
पीएम मोदी ने की अपील : रिकॉर्ड संख्या में डालें वोट,असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान आज
New Delhi : आज तीन राज्यों- असम, पुदुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों प्रदेशों के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वोट डालना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए। यह प्रक्रिया राज्य के भविष्य को आकार देने में सहायक होगी। प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने केरल, पुदुचेरी और असम की जनता से अलग-अलग एक्स पोस्ट में अपील की। 2026 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में अपने वोट डालने का अनुरोध किया।




