पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को हार्ड स्‍टेशन बनाने की मांग,सांसद को सौपा गया ज्ञापन

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:स्‍थानीय अभिभावकों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार को हार्ड स्‍टेशन बनाने की मांग की है।ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा है कि पहले पीएम श्री केद्रीय विद्यालय, लातेहार हार्ड स्‍टेशन की श्रेणी में आता था।हार्ड स्‍टेशन रहने के कारण विद्यालय में नियमित शिक्षकों के अलावा गैर शैक्षणिक कर्मियों की स्‍वीकृत बल के अनुरूप पदस्‍थापना केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा किया जाता था. लेकिन वर्ष 2023 में इस विद्यालय को सामान्‍य श्रेणी में कर दिया गया है।इससे नियमित शिक्षकों की पदस्‍थापाना की बाध्‍यता समाप्‍त हो गयी।वर्तमान में इस विद्यालय में स्‍वीकृत 48 पदों के विरूद्ध मात्र 19 शिक्षक की पदस्‍थापित हैं।शेष शिक्षकों को अनुबंध आधारित शिक्षकों से पठन पाठन का कार्य लिया जा रहा है।संविदा आधारित शिक्षकों की दक्षता नियमित शिक्षकों की तुलना में काफी कम होती है।इस कारण विद्यालय की शैक्षणिक गणुवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि लातेहार नक्‍सल प्रभावित और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा जिला है।इस विद्यालय में अ.जा. और अ.ज.जा. समेंत सभी वर्गों के छात्र व छात्रायें शिक्षा ग्रहण करते हैं।हार्ड स्‍टेशन संबंधी मानकों को पूरा करने के बावजूद भी इस विद्यालय को इस श्रेणी से हटा दिया जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण है।सांसद ने इस पर संबंधित विभाग से बात करने का आश्‍वासन दिया।ज्ञापन सौंपने वालों में विद्याल समिति के सदस्‍य आशीष टैगोर, चंद्रप्रकाश सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, जिप सदस्‍य विनोद उरांव, जीतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, देवनाथ उरांव, राजीव रंजन आदि का नाम शामिल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!