
पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. रत्नप्पा कुम्हार, झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Latehar : पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं उसके सचिव रहे तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भारतीय संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले महान व्यक्तित्व डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 27वीं पुण्यतिथि मंगलवार को लातेहार शहर के बानपुर स्थित सुरेन्द्र प्रजापति के आवासीय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले लातेहार के जिले भर में डॉ रत्नप्पा के पुण्यतिथि समारोह आयोजित किए गए। जिसमे मुख्य रूप से लातेहार प्रखण्ड के अलावे बारियातू प्रखंड, बरवाडीह एवं चंदवा शामिल है।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सांसद, विधायक एवं मंत्री के रूप में उनकी भूमिका तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. कुम्हार का जन्म 15 सितंबर 1909 को हुआ था तथा उनका निधन 23 दिसंबर 1998 को हुआ। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों का प्रेरणास्रोत है, जिसे आज की पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में संजय प्रजापति (प्रखंड अध्यक्ष), संतोष प्रजापति (उपाध्यक्ष), पप्पू प्रजापति (महासचिव), दीपक कुमार प्रजापति (सचिव), बहादुर प्रजापति (कोषाध्यक्ष) सहित प्रभु प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, उमेश चंद्र प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, नंदकुमार प्रजापति, शिवनारायण प्रजापति, देवनंदन प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति (कूरा) समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




