पूनम सिंह को भारी मतों से जीताने का लिया गया निर्णय, नामांकन 3 फरवरी को
Palamu : शहर के माया पैलेस बैरिया में झामुमो पलामू जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंहा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।जिसका संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सनू सिद्दीकी एवं जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें जिला, वर्ग मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं सम्मानित वरिष्ठ नेता और सदस्यगण, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह एवं पूरे नगर निगम के वार्ड के कार्यकता उपस्थित हुए। जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी समर्थित प्रत्याशी को कैसे जिताया जाए, इस रणनीति पर चर्चा हुई।

मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंहा ने कहा कि भले चुनाव दलगत न हो, लेकिन उससे कम भी नहीं है। क्योंकि इस चुनाव के साथ पार्टी का मान सम्मान जुड़ा है। चुनाव को हमलोग को बहुत मजबूती से लड़कर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है। जिससे लोगों को पता चले कि जेएमएम पलामू में कितना मजबूत है। बैठक में कहा गया कि तीन फरवरी दिन मंगलवार को स्थानीय सूर्य मंदिर हमीदगंज से नामांकन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें भारी से भारी संख्या में लोग आए और नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य सुशीला मिश्रा, हाजी शमीम, सलोनी टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, बालकिशन उरांव, असफर रब्बानी, संतोष मिश्रा, रमेश सिंह, संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, अनुराग सिंह, शाहबाज आलम, अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल सिंहा वरिष्ठ नेता सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, बबलू शाहनवाज, प्रदीप सिंह, रामनाथ चंद्रवंशी, महिला मोर्चा से संजू कुमारी, रजिया नियाजी, मंजू चंद्रा, कांति चंद्रवंशी, अंकिता वर्मा, आकांक्षा सिंहा, रिया सिंह, ज्योति देवी, सोनी गुप्ता, प्रियंका सिंह, रूपा देवी, सविता देवी, ममता देवी, लालती देवी, रीना देवी,युवा मोर्चा से सूरज कुमार, रिशु अग्रवाल रजनीश सिंह, कौशल किशोर, अरविन्द चौधरी, बबलू चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा से फ़ज़ैयल अहमद, छात्र मोर्चा से सैयद फैजल, आर्यन कुमार, सोनू अहमद, साहिल अंसारी,सूफियान राणा,हसन, इसके साथ नगर निकाय चुनाव से सम्बंधित प्रखंड एवं पूरे वार्ड से प्रत्याशी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद हुए।




