पूर्व जिला परिषद शैलू ने किया कुणाल स्वीट्स होटल का उद्घाटन

Palamu : चैनपुर के लादी गांव में कुणाल स्वीट्स होटल का उद्घाटन बुधवार को किया गया। होटल का उद्घाटन चैनपुर के पूर्व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू,होटल संचालक कुणाल कुमार और रांची सेमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित कुमार चंदेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वही मौके पर उपस्थित पूर्व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा की लादी जैसे छोटे से गांव में कुणाल स्वीट्स के खुलने से ग्रामीणों को सुविधा हुई है।अब लोगों को अच्छे और बेहतर क्वालिटी के मिठाइयों की खरीदारी के लिए कहीं अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा की महात्मा गांधी का कहना था की भारत गांव का देश है गांव है तो शहर है। गांव और शहर एक दूसरे के पूरक है।उन्होंने होटल संचालक कुणाल कुमार को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करेगी।मौके पर संजय कुमार,जितेंद्र चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी,दीपक कुमार लाली चंद्रवंशी,कृष्ण चंद्रवंशी, दीपक,प्रदीप,पाली,डब्लू, बबलू सेवक सिंह रोहित,अर्जुन सिंह,अबी,विवेक,घिरज,श्याम राज सहित अन्य उपस्थित थे।




